देहरादून
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की । इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरिद्वार जिला पंचायत के चुनाव के अलावा अन्य दूसरे मुद्दों पर चर्चा हुई । पूर्व सीएम हरीश रावत का आरोप है कि हरिद्वार में पंचायती लोकतंत्र की हत्या हो रही है और इसी को लेकर हरदा उपवास पर बैठने का ऐलान कर चुके हैं । इस बैठक से पहले हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि धामी जी ने सौहार्दपूर्ण भाव से मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरे आवास पर आकर मुझसे भेंट की और मुझे यह लगा कि यदि मैं बिना उनसे भेंट किये उपवास पर बैठूंगा तो इससे मेरा छोटापन जाहिर होगा, इस मुलाकात मैं उनके सामने हरिद्वार का प्रसंग भी रखूंगा।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने आगे लिखा कि मैं यूं ही उपवास पर नहीं बैठना चाहता हूं, कुछ स्थितियां गंभीर हैं. मुख्यमंत्री से बात करने के बाद अभी इस उपवास को स्थगित कर रहा हूँ, लेकिन परिस्थितियां नही बदली तो उपवास पर बैठूगा, ओर वह आंशिक सांकेतिक उपवास नहीं होगा बल्कि फिर बड़ा होगा ।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा