मसूरी
मंसूरी घूमने आये सात से आठ पर्यटको ने एक स्थानीय युवक पर गाड़ी को साइड ना देने पर चाकुओं और डंडो से वार कर दिया। जिससे स्थानीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसको स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पर्यटकों द्वारा चाक़ू से युवक पर करीब 7 से 8 वार किए गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं स्थानीय लोगों ने मसूरी लाइब्रेरी चौकी का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा कर रहे हैं वह पर्यटकों की गाडी और बाइक को तोड फोड दिया। वही लोगो को सभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। लोगों का कहना है कि पर्यटकों की गाड़ी से लाठी-डंडे हथियार और शराब की पेटियां भरी पड़ी है ऐसे में यह सभी लोग मसूरी में माहौल खराब करने के लिए आ रहे हैं । मसूरी में र्प्यटक सीजन चरम पर है भारी सख्या में पर्यटक आ रहे है जिसमें कई असमाजिक तत्व भी आ रहे है मसूरी में पुलिस की भारी कमी है जिस कारण मसूरी में यातायात व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं को बनाने में काफी परेशानी आ रही है जिससे स्थानीय लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने वेबली गेट और गांधी चौक पर जमकर बवाल किया और सभी सात से आठ पर्यटकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है पुलिस द्वारा 2 पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 5 से 6 लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं वहीं घायल युवक का मसूरी जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा