रुद्रपुर
बीते दिनों रम्पुरा क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फायरिंग व मारपीट करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें बीती 29 जुलाई को रम्पुरा चौकी क्षेत्र में अनिल कोली व उसके साथियों पा अभियुक्त विकास गुप्ता, अजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, अरुण गुप्ता व चंचल कश्यप द्वारा जान से मारने की नियत से तथा ईंट व पत्थरों से पथराव किया। जिसमें अनिल कोली, संजू, रिंकू, शंकर लाल व कुन्ती देवी को फायर के छर्रे लगे थे व चोट लगी थी। जिसमें वादी पप्पू कोली की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। बता दें घटना को अंजाम देकर अभियुक्त फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस अभियुक्तों की तालाश में थी। काफी प्रयासों व सुरागसी पतारसी एवं दबिश के बाद पुलिस टीम ने शैल भवन के सामने गंगापुर रोड से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद अभियुक्त विकास गुप्ता की निशानदेही पर उसके घर रम्पुरा से पोनिया बंदूक व एक खोखा कारतूस बरामद किया। जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही को अमल में लाया जायेगा।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा