देहरादून
आज दिनांक 11/06/2024 को समय लगभग 11:00 बजे विधानसभा तिराहे के पास एक वाहन में अचानक आग लग गई, जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल के वाहन द्वारा गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार सवार सभी व्यक्ति बिजनौर से देहरादून सहस्त्रधारा घूमने के लिए जा रहे थे, तभी विधानसभा तिराहे के पास अचानक कार में आग लग गई, आग से किसी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित