
देहरादून
नगर निगम के शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट में सोमवार से लगी भीषण आग पर करीब-करीब ऊपरी तौर पर काबू कर लिया गया है, मगर करीब 50 फीट ऊंचे कूड़े के पहाड़ में आग अंदर अभी भी सुलग रही है। इस वजह से धुएं का गुबार पूरे सेलाकुई क्षेत्र के लगभग 10 किलोमीटर दायरे में फैल चुका है। इस दौरान सोमवार से बुधवार दोपहर तक आग पर काबू पाने को दमकल विभाग ने करीब 250 टैंकर पानी इस्तेमाल किया।वहीं धुएं की वजह से क्षेत्रीय जनता को सांस लेने में तकलीफ और आंख में जलन की शिकायत बताई जा रही। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को दूसरे दिन भी प्लांट पर जमकर हंगामा किया और दून से कूड़ा लेकर पहुंचे वाहनों को प्लांट के अंदर नहीं घुसने दिया जिस कारण वाहन लौट आए व हरिद्वार बाइपास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में कूड़ा डंप किया गया।

आज मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की और उन्हें उचित आश्वासन दिया साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हर घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज