हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में एक बार फिर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है , जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले हैं एक अधिवक्ता अभिषेक भारद्वाज को फोन करके कुख्यात सुनील राठी के नाम से 5 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की गई है ,इस संबंध में अधिवक्ता द्वारा सिडकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है पुलिस उस नंबर को भी ट्रेस करने का कार्य कर रही है जिस नंबर से अधिवक्ता को फोन किया गया और 5 लाख की रंगदारी मांगी गई है, पुलिस इस मामले का जल्द ही खुलासा करने का भी दावा कर रही है, हाल फिलहाल में सुनील राठी के नाम से रंगदारी मांगने का यह दूसरा मामला सामने आया है पहले मामले का पुलिस खुलासा कर चुकी है और उसमें गिरफ्तारी भी हो चुकी है, जबकि सुनील राठी वर्तमान में हरिद्वार जेल में बंद है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न