देहरादून
राजधानी देहरादून का महत्त्वपूर्ण ऊर्जा विभाग कितना लापरवाह है ये किसी से छुपा नही है, विभाग की लापरवाही जगजाहिर है। इसी लापरवाही के चलते न जाने कितने लोग हादसों का शिकार होकर अपनी जान गवां बैठे है ये बात अलग है कि जब किसी की जान जाती है तो विभाग मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री जरूर कर लेता है।
ऐसा ही एक लापरवाही का मामला शनिवार देर रात लगभग 12 बजे थाना कैंट के शांति विहार,गोविंद गढ़ क्षेत्र में देखने को मिला जहां हनुमान मंदिर से आगे पुल के पास एक खम्बे से हाई टेंशन तार टूट कर सड़क पर गिर गया जिसकी चपेट में कई मोटर साईकिल सवार आ गए और चोटिल भी हुए एक सवार को तो करंट भी लगा लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गयी। इस बात का पता चलते आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने क्षेत्र से सम्बंधित कौलागढ़ विधुत विभाग के सब स्टेशन में सैकड़ो फ़ोन भी किये लेकिन किसी जिम्मेदार ने फोन रिसीव नही साथ ही कई फोन क्षेत्र के विधुत विभाग के जे ई भंडारी साहब को भी किये लेकिन उन्होंने भी फोन रिसीव नही किया। जिसके बाद घायल मोटर साईकिल सवार ने अपने फोन से इसकी सूचना 112 पर दी जिसपर 10 मिनट के भीतर बिंदाल चौकी से चीता पुलिस के 2 सिपाही मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हाई टेंशन तार को सड़क के एक तरफ कराया ताकि और कोई बड़ी घटना न हो। यहां देखने वाली बात ये है कि जिस विभाग की इस बाबत जिम्मेदारी बनती है वो तो कुंभकर्ण की नींद ये समझकर सो गया कि किसी की जान जाती है तो जाए वही दूसरी तरफ पुलिस विभाग के वो दो सिपाही जोकि आनन फानन में मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन ये सोच कर किया कि इसके बाद और कोई दुर्घटना का शिकार न हो जाये।
अब यहां देखने वाली बात ये है कि विधुत विभाग के मुखिया इस घटना पर क्या एक्शन लेते है कौलागढ़ सब स्टेशन में शनिवार की रात्री किन-किन कर्मचारियों की ड्यूटी थी जिन्होंने फोन रिसीव नही किया उनपर क्या कार्यवाही होती है,,,,? क्या इस मामले को ऐसे ही जाने दिया जाएगा,,? या फिर कर्मचारियों को दंडित कर लोगों में ये मैसेज दिया जाएगा कि विधुत विभाग इतनी बड़ी लापरवाही कतई बर्दाश्त नही करता।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज