देहरादून
केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तिथि घोषित कर दी है। उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। आपको बता दें कि केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए कुल 90 हजार 540 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 44 हजार 765 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 45 हजार 565 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 29 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि है। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी और 4 नवंबर को नाम वापसी की तिथि घोषित की गई है। 20 नवंबर को मतदान के लिए तिथि घोषित की गई है और 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी।उन्होंने बताया कि केदारनाथ विधानसभा में 173 पोलिंग स्टेशन बनाये गए हैं। इन पोलिंग स्टेशनों में पोलिंग लाइन में कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए घर से वोट डालने की सुविधा होगी।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री