देहरादून
पूरे देश भर में आज ईद का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है आज सुबह 8.30 बजे शहर काजी मोहम्मद अहमद काशमी ने ईदगाह में सैकड़ों की तादाद में आये नमाजियों को नमाज अदा करवाई। देश प्रदेश में खुशहाली तरक्की के लिए सभी के द्वारा दुआ की गई। सुबह से ही मस्जिदों में लोगो ने नमाज अदा कर अमन चैन की कामना की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इसके साथ ही रमजान का महीना पूरा हो गया।
इस मौके पर शहर काजी मोहम्मद अहमद काश्मी का कहना है कि हम चाहते हैं कि पूरे मुल्क में खुशहाली आए अमन-चैन सुख शांति हो इस दौरान सभी ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से शहर में पूरी तरह से पुलिस बल मौजूद रहा मौके पर एसपी सिटी सरिता डोभाल खुद मौजूद रही।
ईद का त्यौहार मुस्लिम धर्म का खास त्योहार है। इस दिन को मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद का त्यौहार भाई चारे का संदेश देते है। इस मौके पर घरो में खास प्रकार की सिवाईया आदि पकवान बनाए जाते है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं