देहरादून
अब शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को राहत देते हुए सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी से शुरू होंगी। शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक छुट्टी रहेगी, जबकि ग्रीष्मावकाश वाले स्कूलों में 1 जनवरी से 13 जनवरी तक अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग के इस ऐलान से स्कूली बच्चों को राहत मिलेगी। इस साल क्रिसमस रविवार को पड़ रहा है, इसी के साथ छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। 24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर छुट्टी शुरू होगी। इसके बाद क्रिसमस के दिन भी अवकाश रहेगा।
छात्रों को 10 दिन का विंटर ब्रेक भी मिलेगा। ‘विंटर ब्रेक’ का समय सभी राज्यों और संस्थानों में अलग-अलग हो सकता है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हुआ छुट्टियों का सिलसिला जनवरी तक जारी रहेगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है, इसी दिन लोहड़ी भी मनाई जाएगी। 22 जनवरी को पोंगल, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी मनाई जाएगी। बात करें मौसम की तो तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को भी सर्दी के कारण लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार भी घट गई है। लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दिन में हो रही सर्दी का असर बाजार पर भी दिखने लगा है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा