देहरादून
थाना राजपुर में पजीकृत मु0अ0सं0 119/ 24 धारा: 306/385/420/ 120 बी भादवि बनाम अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता के केस में विवेचना के दौरान प्रकाश मे आया कि सत्येंद्र साहनी( मृतक) की कंपनियों में कई फार्मो द्वारा करोड़ों का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध किया गया। 05 कंपनियों व 01 व्यक्ति को पुलिस द्वारा कारण बताओं नोटिस भेजा जा रहा है।
प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अवनी परिधि एनर्जी कम्युनिकेंट कंपनी , विजेता वेबरेजर्स कंपनी , सुरपाल पब्लिसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ,इनवी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ,अर्जुन सिंह जोहाल कंपनी व NV डिजिटलरीज एंड और ब्रीफेरिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मृतक सतेन्द्र सिंह साहनी की कंपनी साहनी स्ट्रक्चर्स एलएलपी व साहनी इंफ्रा एलएलपी में प्रोजेक्ट हेतु 30 करोड़ 95 लाख रूपए का ट्रांजैक्शन हुआ है, जबकि उक्त कंपनियों का मृतक के साथ प्रोजेक्ट डील में किसी भी प्रकार से कोई भी अनुबंध होना नहीं पाया गया है, जिस संबंध में उक्त कंपनियों को इन ट्रांजैक्सन के संबंध में विवरण प्राप्त किए जाने हेतु नोटिस भेजे जा है| विवेचना जारी है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री