देहरादून
कोतवाली कैंट पर एक महिला, निवासी कैंट देहरादून द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 02 नाबालिग लड़कियां उम्र- 16 वर्ष व 17 वर्ष बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं, जिन्हें उनके द्वारा काफी ढूंढने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मिली।
प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नाबालिकों की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम में गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर तथा सर्विलांस की मदद से दोनों नाबालिगों को चंद घंटों में विकासनगर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से नाबालिगो के सकुशल बरामद होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० पंकज महिपाल, कोतवाली कैंट
2- म०अ०उ०नि० खगोती घुनियाल
3- म०का० सरोजनी रावत
4- का० केदारनाथ गोस्वामी

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार