चमोली
जैसा कि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी कि 26 जून से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा ठीक उसी तरह बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। जनपद चमोली में देर रात से लगातार बारिश जारी है ,भारी बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बिरही चाढ़ा के पास मलबा आने से बंद हो गया है थाना अध्यक्ष चमोली कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि सुबह से ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हैं और दोनों तरफ वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा किया गया है ।
सड़क से मलबा हटाने के लिए एनएच को सूचित कर लिया गया है। वही बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास भी मलबा आने से बंद हो गया है। सड़क पर मलबा आने के बाद चार धाम यात्रा पर आने जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय राहगीर भी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
बता दे कि बारिश में पहाड़ों से भू संखलन होना आम बात है, ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करना नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा