देहरादून
आज दिनांक 04/11/23 को थाना रायपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि किदूवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया, जिसे उसके परिवारजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस मौके पर पहुँची, मौके पर म्रतक की पहचान हरबट चौहान पुत्र शेरशाह चौहान हाल निवासी वाटिका एनक्लेव किदूवाला, थाना रायपुर मूल निवासी केदारपुरम विधानसभा नेहरू कॉलोनी उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने गृहकलेश और अपने ऊपर कर्ज को लेकर परेशानी के संबंध में लिखा गया है , मृतक के शव को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रथमदृष्टया मृतक द्वारा गृह क्लेश और अपने ऊपर हुए कर्ज के कारण फांसी लगाना परिलक्षित हुआ है। नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता मृतक*
हरबट चौहान S/o शेरशाह चौहान हाल निवासी किराएदार वाटिका एनक्लेव किदूवाला थाना रायपुर मूल निवासी केदारपुरम, विधानसभा नेहरू कॉलोनी, उम्र 48 वर्ष

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश