देहरादून
केंद्र ने रामनगर (नैनीताल) के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।
पुल की स्वीकृति के लिए पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संपर्क में थे। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है। इस पर कुल 29.65 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। बता दें कि धनगढ़ी नाले पर बरसात में तेज बहाव के चलते कई वाहनों के बहने की घटनाएं आम थी इससे अब यह समस्या हल हो जाएगी।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा