हरिद्वार
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″* को लेकर दृढ़संकल्प हरिद्वार पुलिस ने लेवल 2 में कदम बढ़ाते हुए एसएसपी अजय सिंह के स्पष्ट दिशा निर्देश पर आज सिटी से लेकर देहात तक समूचे जनपद में संदिग्ध मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी की।
मेडिकल स्टोर्स की आड़ में नशीले टेबलेट व इंजेक्शन की गैर-कानूनी बिक्री, बिना वैध लाइसेंस अथवा बी फार्मा डिग्रीधारक के अतिरिक्त अन्य द्वारा दवाई बेचने की शिकायत पर की गई ओचक छापेमारी की जद में 500 से अधिक मेडिकल स्टोर्स आए। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दुकानदार मेडिकल स्टोर खुला छोड़कर भागते हुए भी दिखे।
इस दौरान वैध लाइसेंस न मिलने अथवा बी फार्मा डिग्रीधारक के अतिरिक्त अन्य के दवाई बेचते हुए मिलने पर सम्बन्धित मेडिकल स्टोर्स की रिपोर्ट ड्रग इंस्पेक्टर को प्रेषित की जा रही है। कारण बताओ नोटिस जारी करने के पश्चात सही जवाब न मिलने पर ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी गढ़वाल के माध्यम से सम्बन्धित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। सभी मेडिकल दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए जहां पर कैमरे नहीं लगे थे उनको स्पष्ट दिशा निर्देश देते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु कहा गया।
हरिद्वार पुलिस के तीखे तेवर देखकर पूरे जनपद के संदिग्ध मेडिकल स्टोर पर खौफ साफ देखा गया। मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा कहा गया कि हम सभी नियम कानूनों का कायदे से पालन करेंगे।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित