देहरादून ….
बिना इंडिकेटर ,रिफ्लेक्टर ,बैक लाइट और पार्किंग लाइट के वाहन चलाना 15 दिन बाद आपको महंगा पड़ सकता है,,, जी हाँ,,, ऐसा करने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है जिसके लिए आरटीओ इंफोर्समेंट संदीप सैनी ने एआरटीओ को निर्देश दिए है,,, बताते चले की ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए देहरादून,विकासनगर,ऋषिकेश ,रुड़की और हरिद्वार में उन सभी गाड़ियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है जो बैक लाइट,रिफ्लेक्टर, पार्किंग लाइट और इंडिकेटर के बिना चल रही है
,,,आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि एआरटीओ को 15 दिन का अलीमेटम दिया गया है साथ ही टीमें बनाई है और लाइट्स को ठीक करने के लिए कहा जा रहा है । सैनी ने कहा कि गाड़ी स्वामियों से अभी अनुरोध किया जाएगा उसके बाद अभियान चलाकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण