देहरादून
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने यह घोषणा की है कि आज सुबह दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना जिसमें भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत घायल हुए, उनकी मदद करने को आगे आये हरियाणा रोडवेज़ चालक व परिचालक एवं अन्य स्थानीय लोगों को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार की ‘गुड सेमेरिटन’ स्कीम के अंतर्गत सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के पीड़ित के लिए पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता है। उस एक घंटे में पीड़ित को आवश्यक उपचार मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। आमजन में इस व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमेरिटन स्कीम को लागू किया गया है।
पुलिस महानिदेशक की अपील: अपने आस-पास घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आएं। उत्तराखण्ड पुलिस आपका पूरा सहयोग करेगी।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन