देहरादून
उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के दायरे में आने वाले सभी 103 मदरसों में अगले साल से ड्रेस कोड लागू होगा। वख्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि, प्रदेश के 103 मदरसों में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। इसके अलावा सभी मदरसों में एनसीईआरटी की बुक्स भी लागू की जाएंगी।बताते चलें कि उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के दायरे में 103 मदरसे आते हैं। शादाब शम्स ने कहा, मदरसों को मॉडर्न स्कूल के तर्ज पर चलाई जाने की भी तैयारी है। पहले चरण में 7 मदरसे मॉर्डन बनाए जाएंगे। जिसमें दो देहरादून, दो उधमसिंह नगर, दो हरिद्वार और एक नैनीताल के मदरसे को मॉर्डन बनाया जाएगा।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार