
देहरादून
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के उपकुलपति प्रोफेसर अरविंद की सरपरस्ती में डॉक्टर बलबीर सिंह साहित्य केंद्र देहरादून की ओर से डॉक्टर बलबीर सिंह की 48वीं सालाना बरसी का समागम दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को डॉ बलबीर सिंह साहित्य केंद्र देहरादून में आयोजित किया गया प्रोग्राम का आरंभ सुखमनी साहिब के पाठ के साथ किया गया उपरांत भाई कंवरपाल सिंह द्वारा भाव विभोर गुरबाणी कीर्तन किया गया इस अवसर पर करवाए गए यादगारी भाषण में गुरु के बाग के मोर्चे एवं साका पंजा साहिब के विषय में जानकारी देते हुए स सिमरजीत सिंह मीत सेक्रेटरी एस जी पी सी अमृतसर ने मोर्चा लगाने के कारणों , सिखों द्वारा गुरुद्वारा साहिब के प्रबंध के सुधार हित की गई कुर्बानियों एवं मोर्चे की सफलता के विषय में खोज भरपूर तथ्य पेश किए साका पंजा साहिब की दुखद घटनाओं का भावपूर्ण जिक्र किया। इस अवसर पर बाल साहित्य के प्रसिद्ध लेखक कमलजीत नीलों ने भी श्रोताओं के सम्मुख अपने विचार प्रस्तुत किए एवं स दविंदर सिंह बिंद्रा ने देहरादून की संगत की ओर से डॉ बलवीर सिंह जी को श्रद्धा के फूल अर्पण किए। इस प्रोग्राम पर विशेष तौर से पहुंचे श्रीमान संत जोध सिंह ऋषिकेश, पंजाबी यूनिवर्सिटी के डीन रिसर्च डॉक्टर मनजीत सिंह पातड़, सरदार दविंद्र सिंह मान, डॉक्टर परमवीर सिंह, सरदार सिमरजीत सिंह की ओर से पंचवटी संदेश जनरल का लोक अंक अर्पण किया गया। अंत में यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टर मनजीत सिंह पातड़ ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉक्टर हिम्मत सिंह, डा कुलविंदर सिंह, डॉ सी पी कंबोज, डॉक्टर गोविंल, श्वेता राय तलवार, ब्रिगेडियर बहल, बरजिंदर पाल सिंह, अमरदीप सिंह सिंगापुर, अंबर खरबंदा, अमरजीत सिंह रेस कोर्स ने विशेष तौर पर शिरकत की। डॉक्टर परमवीर सिंह द्वारा इस प्रोग्राम को बहुत ही सुंदर तरीके से संचालित किया गया।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न