मसूरी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण तथा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 08/01/2025 को मसूरी पुलिस द्धारा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल रोड व लाइब्रेरी चौक के आसपास अस्थाई अतिक्रमण कर फड़, ठेली लगाने वालों तथा सडको के किनारे बेतरतीब एंवम नो पार्किग जोन में खड़े वाहनो के विरूद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें माल रोड अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 14 चालान संयोजन शुल्क 3500/- वसूला गया तथा लाइब्रेरी चौक पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹7300 संयोजन शुल्क वसूला गया, 02 वाहनों को सीज तथा 02 वाहनों के मा० न्यायालय के चालान किये गये। कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा