देहरादून
दिनांक 15/03/2024 को कोतवाली डोईवाला पर डोईवाला निवासी शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गयी है, उनकी पुत्री का सम्भव्तः किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 87/24 धारा- 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
नाबालिक की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर अपहृता की बरामदगी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर नियुक्त किये गये, पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों से पुलिस टीम को नाबालिक अपहर्ता को बरेली निवासी एक युवक राम सिंह द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की जानकारी मिली, जिस पर तत्काल एक टीम को बरेली उत्तर प्रदेश रवाना किया गया, टीम द्वारा दिनांक 02/04/2024 को ग्राम पहाड़पुर, थाना शेरगढ, जिला बरेली उ0प्र0 से अभियुक्त राम सिंह उर्फ प्रिन्स पुत्र श्री नन्हे सिंह निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना शेरगढ, जिला बरेली,उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष के कब्जे से 10 वर्षीय अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
राम सिंह उर्फ प्रिन्स पुत्र नन्हे सिंह निवासी ग्राम पहाडपुर, थाना शेरगढ, जिला बरेली, उ0प्र0, उम्र 19 वर्ष
*पुलिस टीम*
01- उ0नि0 सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी जॉलीग्रांट
02- म0उ0नि0 सरोज नौटियाल
03- कानि0 सुनित कुमार
04- कानि0 नवनीत नेगी (एसओजी देहात)

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री