देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त सम्बन्ध में थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत यातायात के नियमों *( ड्रंक एण्ड ड्राइव, ओवर लोडिंग, रैश ड्राइविंग आदि )* का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ड्रंक एण्ड ड्राइव में 05 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 07 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान किये गये साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों का एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत चालान कर उनसे 7500/- रू0 का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान आगे भी जारी है।
*कार्यवाही का विवरण:*
01: ड्रंक एण्ड ड्राइव में सीज किये गये वाहनों की संख्या: 05
02: न्यायालय के चालानों की संख्या: 07
03: एम0वी0एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानो की संख्या: 10
04: एम0वी0एक्ट के अन्तर्गत वसूला गया जुर्माना: 7500 रू0

More Stories
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की