देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी समस्याओं के सम्बन्ध जानकारी करते हुए उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक: 18-12-24 को दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में राजपत्रित अधिकारियों द्वारा सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम ली गई। साथ ही उनकी समस्याओ के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने का भरोसा दिलाया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सम्पर्क किये जाने हेतु सभी सीनियर सिटीजन को उनके क्षेत्र से सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी तथा चीता कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर नोट कराये गये।
दून पुलिस द्वारा समय-समय पर सीनियर सिटीजन का कुशलक्षेम पूछे जाने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु दून पुलिस कप्तान द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सभी सीनियर सिटीजन्स ने दिल से सराहना करते हुए दून पुलिस कप्तान का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री