देहरादून
देर रात्रि को नीरज कुमार पुत्र स्व0 सत्यनारायण निवासी 57/1 त्यागी रोड निकट अम्बर पैलेैस आहुजा फास्ट फुड देहरादून व शीतल पत्नी नीरज कुमार निवासी उपरोक्त द्वारा थाना कोतवाली को सूचना दी गयी कि प्रिंस चौक के पास एक बच्ची उम्र लगभग 09 वर्ष लावारिस स्थिति में घूम रही है। सूचना पर पुलिस कर्म0गण का0 1618 प्रदीप रावत व पीआरडी अंकुश कुमार द्वारा उक्त बच्ची को थाने लाया गया। बच्ची मानसिक रूप से थोडा विक्षिप्त लग रही थी, जो केवल अपना नाम शीतल बता रही थी, इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुये कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना जनपद के समस्त थानों/ रात्रि ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्रेषित की गयी किन्तु कोई लाभप्रद जानकारी नही हो पायी। कुछ समय पश्चात कोतवाली में नियुक्त का0 876 राकेश सती, जो पूर्व में थाना नेहरूकॉलोनी में नियुक्त रह चुका है , उसके द्वारा बच्ची को पहचानकर बताया गया कि उक्त बच्ची थाना नेहरूकालोनी क्षेत्र की रहने वाली है , जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो पूर्व में भी अपने घर से कही चली गयी थी। जिस पर चौकी जोगीवाला थाना नेहरूकालोनी से सम्पर्क कर परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें थाने बुलाकर बच्ची को उसकी माता श्रीमती रूपम देवी पत्नी सकल देव शाह निवासी चकशाह नगर शिवलोक कॉलोनी थाना नेहरूकालोनी देहरादून के सुपुर्द किया गया। बच्ची की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज