देहरादून
थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक पीली धातु का रानीहार पडा हुआ मिला, जिसे जिज्ञासा वश बच्चे स्थानीय ज्वैलर्स के पास ले गये। जहां ज्वैलर्स द्वारा बच्चों से हार के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी लेते हुए चैक किया गया तो हार का सोने का होना पाया गया, जिसकी सूचना ज्वैलर्स द्वारा तत्काल रानीपोखरी पुलिस को दी गयी।
सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर हार के सम्बन्ध में बच्चों से जानकारी एकत्रित की गयी तथा बच्चों द्वारा बताये गये स्थान के आस-पास तथा आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही सोशल मीडिया व रेडियो सन्देश के माध्यम से भी हार के सम्बन्ध में सूचना प्रसारित करते हुए उसके असली मालिक के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप हार के वास्तविक स्वामी सीमा डोभाल पत्नी अभिषेक डोभाल निवासी 583 रानीपोखरी से सम्पर्क कर आवश्यक पूछताछ एवं साक्ष्यों के उपरान्त हार के स्वामित्व की पुष्टि करते हुए हार को उनके सुपुर्द किया गया। हार स्वामिनी द्वारा बताया गया कि वो अपने हार को वापस पाने की उम्मीद खो चुकी थीें, हार को सकुशल वापस पाकर उनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये प्रयासों की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार