देहरादून
वादिनी द्वारा थाना पालम नई दिल्ली में लिखित तहरीर दी गई थी कि सौरभ चौधरी नाम के व्यक्ति से उसकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जिसकेे द्वारा उसके साथ शादी करने की बात कहकर कई बार उसकी इच्छा के विरूद्ध मसूरी तथा अन्य स्थानों पर शारीरिक संबध बनाये गये तथा शादी करने के लिये जोर देने पर उसके द्वारा अपने परिवार वालों से मिलाते हुए वादनी से शादी के लिये रोका कर लिया, उसके बाद अभियुक्त द्वारा वादिनी से शादी से पूर्व ही दहेज की मांग की गई तथा वादिनी द्वारा असमर्थता जताने पर उसके द्वारा वादिनी के साथ गाली गलौच, मारपीट की गई तथा वादिनी को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे शादी करने से इंकार कर दिया। उक्त सम्बन्ध में वादिनी दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पालम नई दिल्ली द्वारा निल में अभियोग पंजीकृत कर अभियोग को मसूरी स्थानांतरित किया गया, उक्त संबंध में कोतवाली मसूरी पर मु0अ0सं0 64/23 धारा 323/376/506/509 भादवि व 3/4 दहेज प्रति0 अधि0 पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वांछित अभियुक्तों/फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके अनुपालन में थाना मसूरी पर गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में वर्ष 2023 से फरार चल रहे अभियुक्त सौरभ चौधरी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*नाम पता अभियुक्त:-*
सौरभ चौधरी पुत्र प्रवीण कुमार चौधरी निवासी -116 सुनहरी बाग अपार्टमेण्ट सेक्टर 13,नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 30 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 भावना,
2- कानि0 1343 प्रदीप गिरी
3- कानि0 1263 धर्मेन्द्र सिहं

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री