देहरादून
दिनांक 25.11.2023 को थाना रायपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि एक व्यक्ति जिसका नाम इस्तिखार है, के द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 05 वर्ष के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 509/2023 धारा 376/511 भादवि व 7/8 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया ।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को आवश्यक निर्देश देते हुए पुलिस टीम गठित की गयी।
थाना रायपुर गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त मे दिनांक 25.11.2023 को मुकदमा उपरोक्त मे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज मा0 न्यायालय द्वारा पेश किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता*
इस्तिखार उर्फ इफ्तकार पुत्र रहमुद्दीन निवासी चूना भट्टा तरला अधोईवाला थाना रायपुर देहरादून
*पुलिस टीम*
1- म0उ0नि0 हेमलता
2- कानि0 बृजमोहन सिंह
3- कानि0 धीरेन्द्र सिंह

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न