देहरादून
दिनांक 01/11/2024 को थाना सेलाकुई पर एक युवती ने अभियुक्त द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0 -156/24 धारा 323/376/504/506 आईपीसी बनाम शमशेर पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर मामूर किए गए तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए आज दिनांक 02/11/2024 को अभियुक्त शमशेर को गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- शमशेर पुत्र रुकमदीन निवासी सहारा गेट रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 35 वर्ष मूल पता ननौता, थाना ननौता, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री