देहरादून
दिनांक 10/04/2024 को वादी के द्वारा थाना सहसपुर पर आकर लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष घर से बिना बताये कही चली गयी है जिसके आधार पर थाना सहसपुर पर सम्बन्धित धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाबालिक युवती की बरामदगी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल टीम गठित कर संभावित स्थानों को रवाना की गई। गठित टीम द्वारा नाबालिक युवती के परिजनों व उसके साथियों से पूछताछ की गई तो नाबालिक युवती का हर्ष नाम के एक युवक के साथ जाना ज्ञात हुआ, जिस पर अभियुक्त हर्ष की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा धर्मावाला क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिक युवती को सकुशल बरामद किया गया। अभियोग मे सम्बन्धित धारा 366ए की बढोतरी करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- हर्ष पुत्र राकेश निवासी फतेहपुर थाना सहसपुर, देहरादून उम्र-21 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 विनय मित्तल
2- कानि0 नरेश पन्त
3- म0कानि0 कुसुम नेगी

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ