देहरादून
दिनांक 16 फरवरी 2024 को वादी के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 15 मार्च 2024 को समय करीब 3.00 बजे दिन में घर से ट्यूशन के लिए निकली थी जो अब तक घर वापस नहीं आई है। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा नाबालिग की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी करते हुए सीसीटीवी कैमरो की फुटेज का अवलोकन करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, जिस पर पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि उपरोक्त नाबालिग को संदीप पुत्र मुन्ना निवासी सदर बाजार सीतापुर, थाना सीतापुर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश अपने साथ बहला फुसलाकर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ले गया है तथा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21 मार्च 2024 को घटना उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त संदीप को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग युवती को सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ में नाबालिक युवती ने अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई गयी, जिस पर अभियोग में धारा 376 आईपीसी व धारा 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई|
*नाम पता अभियुक्त*
संदीप पुत्र मुन्ना निवासी सदर बाजार सीतापुर, थाना सीतापुर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश
*पुलिस टीम*
1-अपर उप निरीक्षक योगेंद्र दत्त
2-कांस्टेबल अभिषेक
3-महिला कांस्टेबल पूजा

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री