देहरादून
थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना राजपुर पर एक प्रार्थना पत्र बाबत उनकी पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले जाने के संबंध में दिया गया, जिसके आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 57/2024 धारा 365 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक रश्मि रानी के सुपुर्द की गई।
अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार थाना राजपुर में पुलिस टीम का गठन किया गया।
दौराने विवेचना नाबालिक युवती को अक्षय नाम के व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व अन्य माध्यमों से अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए के अभियुक्त अक्षय उर्फ विकास को गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अपहर्ता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- अक्षय उर्फ विकास पुत्र मिलन बहादुर निवासी हनुमान मंदिर के पास अशोक विहार, गुड़गांव, हरियाणा, उम्र 19 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 सुमेर सिंह, व0उ0नि0 राजपुर
2- हे0का0 संतोष कुमार
3- म0कां0 सुमित्रा

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री