देहरादून
दिनांक 11/07/24 को कोतवाली डोईवाला पर टिहरी गढवाल निवासी शिकायतकर्ता/वादी द्वारा प्रा0पत्र दिया कि उनके दामाद दीपक खत्री पुत्र रवि दत्त खत्री निवासी नीलकण्ठ कुठार गांव यमकेश्वर पौडी गढवाल के द्वारा शराब व अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जाता था तथा अपने पति की प्रताडना से परेशान होकर उनकी पुत्री द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर ली गयी। प्रा0पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 261/24 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
मामले की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पँजीकृत अभियोग में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये, जिसके क्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी, गठित टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त के सम्भावित स्थानो पर लगातार दबिश देते हुए उच्चास्तरीय सुरागरसी- पतारसी कर सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया, डोईवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार किये जा रहे प्रयासो के फलस्वरूप दिनांक 19.09.2024 को डोईवाला क्षेत्र से अभियुक्त दीपक खत्री पुत्र रवि दत्त खत्री निवासी नीलकण्ठ कुठार गांव यमकेश्वर पौडी गढवाल उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*
दीपक खत्री पुत्र रवि दत्त खत्री निवासी नीलकण्ठ कुठार गांव यमकेश्वर पौडी गढवाल उम्र 35 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- म0उ0नि0 नमिता सैनी
2- कानि0 सन्दीप कुमार
3- म0का0 रचना

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज