देहरादून
वादी डॉ0 अंतरिक्ष सैनी पुत्र स्व0 राधेलाल सैनी निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, राजपुर रोड, डालनवाला देहरादून द्वारा 27/11/2022 को थाना डालनवाला पर तहरीर दी कि उनके द्वारा संतला देवी देहरादून क्षेत्र में रिसोर्ट खोलने के लिए प्राइवेट लोन हेतु एप्लाई किया था, जिसके एवज में गुजरात की फाइनेंस करने वाली पार्टी द्वारा उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 40 लाख रुपए की धनराशि ली गई पर कोई लोन उपलब्ध नहीं कराया गया और अब वे सभी अपने नंबर बंद करके फरार हो गए।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में मु0अ0सं0-319/22 धारा-420,406,120 बी आईपीसी पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गणों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा पूर्व में अहमदाबाद गुजरात तथा मुंबई महाराष्ट्र में अलग-अलग पतों पर दबीश दी गयी किंतु वादी को फाइनेंस करने वाली पार्टी के सभी व्यक्ति अपने पतों से फरार मिले तथा उनके मोबाइल नंबर से प्राप्त उनके नाम पते गलत पाए गए। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से वादी को संपर्क करने वाले फाइनेंस कंपनी के सदस्यो के नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई, तो उनमें से एक अभियुक्त जिनके खाते में वादी द्वारा पैसो का लेनदेन किया गया था, उनके दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में होने की जानकारी प्राप्त हुयी। जिस पर तत्काल एक टीम को दिल्ली रवाना करते हुए सर्विलांस की सहायता से 01 अभियुक्त को निहाल विहार, नांगलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
वासु शर्मा पुत्र दीपक शर्मा निवासी हाल किराएदार संजीव यादव निकट अग्रवाल मेडिकल स्टोर, निहाल विहार, नांगलोई, थाना निहाल विहार दिल्ली, उम्र 40 वर्ष
*पुलिस टीम:*
1- उ0नि0 प्रवीन पुंडीर, चौकी प्रभारी हाथीबडकला
2- का0 917 विजय सिंह
3- का0 नरेंद्र रावत (SOG)
4- का0 किरण कुमार (SOG)

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री