देहरादून
वादी श्री आदर्श वीर धवन निवासी विवेक विहार जाखन राजपुर द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी कि उनके पडोस में रहने वाले शाहरूख नाम के व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था, जिस पर शाहरूख द्वारा उनके साथ मार- पीट करते हुए उनके सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गये। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर अभियुक्त शाहरूख के विरूद्ध मु0अ0सं0: 78/25 धारा 109 भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय गया तथा दिनांक 23/05/25 को अभियुक्त शाहरुख अंसारी को राजपुर रोड अंग्रेजी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
शाहरुख अंसारी पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी नई बस्ती चिडो वाली, राजपूर देहरादून, स्थाई पता-ग्राम संधू बर, थाना सवेरा, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश
*पुलिस टीम :-*
1-उ0नि0 अर्जुन गोसाई, चौकी प्रभारी जाखन
2-हे0कां0 संतोष कुमार

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री