देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम मे थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07/01/2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ कॉलोनी के पास से एक अभियुक्ता को लगभग 04 लाख रुपये मूल्य की 13.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना रायपुर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :-*
परवीन पत्नी राशीद निवासी भगत सिंह कॉलोनी, वार्ड नं0-49, थाना रायपुर, देहरादून उम्र- 30 वर्ष
*बरामदगी*
1- 13.27 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 04 लाख रु0)
2- 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री