
देहरादून
बीते 2 दिन पहले देहरादून के पर्यटक स्थल गुचुपानी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था जिसमें उसका शव जंगल में मृत अवस्था में पाया गया था पूरे मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी ने ही उसकी हत्या की साजिश रची मृतक मोहसिन का विवाह पत्नी शीबा के साथ 8 साल पहले हुआ था आए दिन मृतक मोहसिन शराब पीने के बाद अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करता था तो वही शीबा के 3 साल पहले अपने पड़ोस में ही रहने वाले साबिर के साथ अवैध संबंध बन गए थे जिसका पता मोहसिन को लग गया था लिहाजा रोज मारपीट होने लगी थी पूरे मामले में मोहसिन की पत्नी सीमा और साबिर ने मोहसिन की हत्या करने की योजना बनाई जिसके चलते 3 आरोपियों को पैसे देकर जिला बागपत से बुलाया इसके बाद गुचुपानी घूमने के बहाने पहले आरोपियों ने उसे शराब पिलाई उसके बाद पत्थर से उसके सर पर मार कर हत्या कर दी पूरे मामले में पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री