देहरादून
वादिनी निवासी साहबनगर छिद्दरवाला रायवाला द्वारा थाना रायवाला पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक 16-01-24 की सांय उनकी नाबालिग पुत्री उम्र-16 वर्ष छिद्दरवाला स्थित उनके घर से मोबाईल रिचार्ज कराने गयी थी, जिसके साथ दो युवको द्वारा छेडछाड की गयी, जिसका उनकी पुत्री द्वारा विरोध करने पर उन युवकों ने उनकी पुत्री के साथ मारपीट की गयी है।
जिस पर थाना रायवाला पर मु0अ0स0 – 08/24 धारा 323/354 भादवि 11(4)/12 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाबालिग बालिका के साथ हुई घटना को गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिसके अनुपालन मे कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग करते हुए स्थानीय लोगो से अभियुक्तों के विषय में जानकारी एकत्रित करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके फलस्वरूप महज 10 घंटे के अन्दर घटना में सलिप्त दोनो अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1- आयुष शर्मा पुत्र पवन शर्मा नि0 निकट इण्टर कालेज प्रतीतनगर, रायवाला, उम्र -18 वर्ष
2- अमित कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी वशिष्ठ कालोनी बनखण्डी मन्दिर के पास प्रतीतनगर, रायवाला, उम्र- 23 वर्ष
*पुलिस टीम*
(1). म0उ0नि0 नमिता सैनी
(2). अपर उ0नि0 जसवन्त सिह
(3). कानि0 1091 सन्दीप सैनी
(4) कानि01166 सुनील

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा