नैनीताल: मंडलायुक्त दीपक रावत ने मुख्यालय स्थित बलिया नाला के सुदृढी़करण कार्यों के लिए सिचाई विभाग के मुख्य अभियंता सीएस सिंह को तत्काल हिल साइड सेफ्टी कमेटी, कार्यदायीं संस्था एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने के निर्देश दिये।
उन्होंने योजना की डीपीआर की गहनता से समीक्षा करते हुए सिंह को हाईपावर कमेटी द्वारा बलियानाला के निरीक्षण की तिथि निर्धारित कर उन्हें भी इसकी सूचना समय पर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि वह भी निरीक्षण कर सकें। उन्होंने कहा कि सलालकार भी इस पर अपने प्रस्ताव रखें ताकि उन पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की जा सके। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बलिया नाले के संबंध में फीडबैक लेने को कहा है। समीक्षा के दौरान कार्यदायीं संस्था द्वारा योजना की डीपीआर की जानकारी दी।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा