देहरादून
ज़िला महामंत्री विशाल खत्री और उनके साथियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के आवास पर एक शिष्टाचार भेंट की। विशाल खत्री ने आगामी 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर उनसे गहन मन्त्रणा की और उनका मार्गदर्शन लिया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि आगामी चुनाव में सभी को एक रणनीति के तहत कार्य कर आगे बढ़ना होगा साथ ही जनता के बीच कांग्रेस की रीति नीति को पहुंचाकर सत्तासीन भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भी जनता को अवगत कराना होगा। इस मौके पर विशाल खत्री ने कहा कि 2022 चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है और कार्यकर्ता घर घर जाकर सदस्यता अभियान भी चला रहे है और पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू गए जनहित के वो कार्य जिन पर बीजेपी ने रोक लगा दी है उन्हें बताया जा रहा है कि किस तरह से बीजेपी जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है।
इस मौके पर आशीष समूल, रजत नौटियाल,अखिल थापा,शालू राई, नीलम राना आदि मौजूद रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा