देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ अयोध्या के लिए हुए रवाना। मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ जॉलीग्रांट, एयरपोर्ट डोईवाला पहुँचे यहां से वह अयोध्या के लिए रवाना हो गए है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत वह अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह पौने 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे.. आपको बता दे की मुख्यमंत्री कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे जहां से वे श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री