देहरादून: उत्तराखंड में इंशानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। मसूरी स्थित बाटाघाट में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। हैविनियत करने वाले को व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्ची की हालत खराब होने के कारण उसे देहरादून हायर सेंटर लाया गया है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि, बाटाघाट क्षेत्र में इन दिनों नेशनल हाईवे का काम चल रहा है। यहां कुछ श्रमिक काम कर रहे हैं, जो कि आसपास ही रहते हैं। रात करीब 10 बजे एक श्रमिक पास में ही रहने वाली सात वर्षीय बच्ची को अपने साथ लेकर आ गया और अकेले में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य श्रमिक एकत्र हो गए और उन्होंने आरोपित को रंगेहाथों पकड़ लिया।
इसके बाद श्रमिकों ने पुलिस को सूचित किया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस व स्वजन बच्ची को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज शुरू किया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। वहीं एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मसूरी के थाना इंचार्ज को निर्देशित किया गया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करें।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग