मथुरा से आए शुभम ने बताया कि केदारनाथ आते समय संपूर्ण मार्ग में उन्हें पानी एवं अन्य सारी व्यवस्थाएं मिली। उत्तर प्रदेश से विकास ने कहा कि वो बीते 4 सालों से लगातार केदारनाथ आ रहे हैं, इस वर्ष भी व्यवस्था बहुत अच्छी है। परिसर में भंडारो की भी व्यवस्था अच्छी है। उन्होंने केदारनाथ में अच्छी व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद अर्पित किया। नोएडा के मुकेश कुमार ने केदारघाटी को अद्भुत बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का भी धन्यवाद अर्पित किया, उन्होंने कहा केदारनाथ परिसर में सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे हमारे मन में बिल्कुल भी डर नहीं है
आगरा के अमित प्रताप ने कहा कि सरकार की बेहतर व्यवस्थाओं की वजह से उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है। महाराष्ट्र के अमूल पुनम ने कहा कि सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसकी वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया हर स्थान पर पीने के पानी, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है।
राजस्थान के दिलकुश ने बताया कि उन्हें केदारनाथ धाम में करीब 10 दिन हो गए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार की वजह से यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, सड़के पहले से अच्छी हो गई हैं। विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी केदारनाथ आने का आग्रह किया। आगरा से आए राहुल ने बताया कि वो बीते 7 सालों से लगातार केदारनाथ यात्रा पर आ रहे हैं। हर साल व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार बहुत अच्छी व्यवस्था करती जा रही है। स्थानीय व्यापारी सचिन ने बताया कि वो बीते 8 वर्षों वो केदारनाथ में रह रहे हैं। इस साल यात्रा बिजली , पानी , मार्गाे, सड़कों की व्यवस्था और अधिक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में केदारनाथ में विकास में बहुत सुधार आया है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री