उत्तरकाशी: गंगोत्रीधाम में भागीरथी नदी में स्नान करते समय शनिवार सुबह लगभग सात बजे मध्य प्रदेश का एक तीर्थयात्री बह गया। रेस्क्यू टीम श्रद्धालु की तलाश कर रही है।
गंगोत्री पुलिस चौकी के मुताबिक श्रद्धालु की पहचान बालकृष्ण (60) पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम संथरी गिर्द, थाना महाराजपुर, जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। बालकृष्ण के भाई रामहेत पाल और बहन लॉन्ग सरी और गांव के अन्य लोग अभी गंगोत्रीधाम में मौजूद हैं।
गंगोत्रीधाम के तीर्थ पुरोहित संजीव सेमवाल और राजेश सेमवाल का कहना है कि घाट का निर्माण न होने के कारण यह हादसा हुआ है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न