हरिद्वार
हरिद्वार में सपरिवार गंगा नहाने आए एक शख्स ने खुद को दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए जमकर हंगामा काटा। घटना यहां के कनखल थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा घाट की है। चार धाम यात्रा और गर्मी की छुट्टियों के चलते इन दिनों हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । ऐसे में धर्म नगरी की सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। हालात यह है कि लोगों को कई घंटे जाम में फंसना पड़ता है जिसे लेकर यातायात पुलिस भी लगातार अभियान चला रही है। सोमवार को अपने परिवार से दिल्ली से नहाने आए एक युवक ने अपनी कार सड़क पर खड़ी कर दी और परिवार के साथ गंगा नहाने चला गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने इस कार का चालान काटना चाहा तो इस युवक ने खुद को दिल्ली की यातायात पुलिस का सिपाही बताते हुए जमकर बवाल काटा। हंगामा बढ़ते देख मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। दौरान खुद को दिल्ली का कांस्टेबल बताते हुए अमित कुमार नाम के इस युवक ने महिला कांस्टेबल के साथ जमकर अभद्रता की। आखिरकार यातायात पुलिस के आगे इसकी एक ना चली और यातायात पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। यही नहीं यातायात पुलिस की महिला सिपाही की ओर से मामले की लिखित शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। एसपी ट्रैफिक के अनुसार दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों से भी इसकी शिकायत की जायेगी।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित