देहरादून
देहरादून के मसूरी-किमाडी मार्ग पर बीच सड़क में शराब पीने के मामले में गुरुग्राम के यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्रकुलर जारी होगा। देहरादून पुलिस ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। कटारिया के खिलाफ पहले ही 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। वहीं पुलिस उसकी संपत्ति की कुर्की भी तैयारी कर रही है।
दिल्ली पुलिस की ओर से भी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्रकुलर जारी किया है। देहरादून के मामले में कैंट थाने में 11 जुलाई को बॉबी कटारिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे बुलाने का प्रयास किया, मगर वह देहरादून नहीं आया। इस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर गिरफ्तारी को दबिश दी जाने लगी।
इससे पहले पुलिस को आशंका थी कि वह विदेश भाग सकता है तो उसके पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने फ्लाईट में सिगरेट पीने के मामले में दर्ज मुकदमे के तहत उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करा दिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि वह जल्द ही बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराएंगे।
इस संबंध में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर इसे जारी करा दिया जाएगा। उधर, कोर्ट से भी उसकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। देहरादून पुलिस ने कटारिया की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम में कई बार छापे भी मारे थे,लेकिन पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी थी।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा