देहरादून का एतिहासिक झंडा मेला दो अप्रैल यानी पंचमी के दिन से शुरू हो जाएगा। इसी दिन झंडे जी का आरोहण होगा। इसके लिए श्री झंडा जी मेला प्रबंधन समिति तैयारी शुरू कर दी है। इस बार पंजाब के रोपड़ के जैलसिंह नगर निवासी जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य मिलेगा। गुरुवार को झंडे जी के आरोहण व मेले के आयोजन को लेकर दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेला प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
अपने संदेश में उन्होंने सभी संगतों व श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस के प्रति बचाव की एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि मेले में शामिल होने के केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें व मेले में शामिल होने के दौरान संक्रमण से बचाव रखें
इस साल पंजाब के रोपड़ के जैलसिंह नगर निवासी जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। दरबार साहिब में आयोजित होने वाले झंडा मेले में पुण्य कमाने के लिए हर साल देश विदेश से लाखों की संख्या में संगतें देहरादून पहुंचती हैं। इस बारे झंडे जी का आरोहण व मेले के आयोजन को लेकर मेला प्रबंधन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला अधिकारी केसी जुयाल ने बताया कि मेला आयोजन को लेकर संगतों व दूनवासिचयों में हर वर्ष की भांति हर्षाल्लास का माहौल है। मेला आयोजन को लेकर तय कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा