उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। आज शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका।बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मुख्तार अंसारी बीते दिनों भी बीमार हुआ था तब करीब 14 घंटे आईसीयू में उसका इलाज किया गया था। मुख्तार अंसारी के परिजनों ने जेल में जहर देने का आरोप लगाया था। मुख्तार अंसारी 2005 से ही जेल में है, हालांकि इस दौरान जेल से चुनाव लड़कर ही कई बार सांसद और विधायक भी बना है। योगी सरकार आने के बाद उसे यूपी की जेल में शिफ्ट किया गया था।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित