देहरादून
वार्ड नं. 17 चुक्कुवाला में कल देर रात्रि बरसात होने के कारण एक पुश्ता क्षतिग्रस्त होकर गिर गया l इस मामले को लेकर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा व कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया तथा तत्पश्चात नगर निगम अधिशासी अभियंता से मिलकर क्षतिग्रस्त होकर गिरे हुए पुश्ते के मामले को उनके संज्ञान मे लाया ।
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनहित के लिए बड़े बड़े वादे किए गए हैं परंतु एक भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है तथा भाजपा सरकार ने जनता को स्मार्ट सिटी बनाने के सपने दिखा कर जनता के साथ विश्वासघात किया है और इसके उल्ट सरकार जनता को परेशान करने का कार्य कर रहीं हैं l और इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बरसात के कारण दिन – प्रतिदिन कई पुश्ते क्षतिग्रस्त होकर गिर रहे हैं जिससे जानलेवा स्तिथि पैदा हो चुकी है तथा इन सभी दुर्घटनाओं की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की है l और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि जल्द से जल्द जनहित मे सभी क्षतिग्रस्त पुश्तों को ठीक किया जाए अन्यथा हमे जनता के साथ मिलकर जनहित मे धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा l
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, महानगर महामंत्री नीरज नेगी, दीपक थापा, आशु रातूडी आदि मौजूद थे l

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने किया फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार, अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बनकर ठगी करने की फिराक मे था अभियुक्त
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं