
डोईवाला
डोईवाला विधान सभा की थानो_ रायपुर रोड पर 3 साल पहले बने बड़ासी_ भोपाल पानी मोटर पुल की एप्रोच सड़क अचानक शाम धस गई और सड़क पर दरार आ गई जिसके बाद सूचना पर राष्ट्रीय राज मार्ग निर्माण खंड देहरादून के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल पर वाहनों के आवागमन को वन वे करते हुए पुल के दोनों छोर पर नोटिस बोर्ड लगाकर वाहन चालकों के लिए सूचना के माध्यम से सतर्क किया गया।
पुल के पास पुलिस और एनएच के अधिकारी भी तैनात कर दिए गए है ताकि किसी तरह की घटना या अनहोनी ना होने पाए।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून के जेई एसके टम्टा ने बताया की पुल के एप्रोच सड़क पर दरार की सूचना पर हम अपने तमाम अधिकारियों के साथ देर रात से मौके पर है और फिलहाल पुल को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है लेकिन एतिहात के तौर पर हमने पुल पर वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए पुल को वन वे किया है और एप्रोच सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया हैं।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री